{"_id":"59ebafdf4f1c1b8d698b6f1f","slug":"121508618207-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को मुख्य धारा पर लाना सरकार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को मुख्य धारा पर लाना सरकार का लक्ष्य
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। आराजीलाइन विकास खंड के ग्राम सभा बसंत पट्टी में शनिवार को आयोजित पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गरीबों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बना कर मुख्य धारा पर लाना केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार का लक्ष्य है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी कई योजनाएं चलाई गई हैं, जो इसी रणनीति का हिस्सा हैं।
राज्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के गरीबों के साथ धोखा किया है। गरीबी दूर करने और गरीबों के कल्याण के लिए कोई ठोस योजनाएं नहीं बनाई गई थीं। यही वजह है कि जो लोग करीब थे, वे आज भी बदतर जीवन जी रहे हैं। न तो उनके पास अपनी छत है और न शौचालय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीबी और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने गरीब परिवारों के लिए मुफ्त में रसोई गैस उपलब्ध कराई। उनका लक्ष्य है कि 2022 तक देश के हर गरीब के पास अपना घर होगा।
उन्होंने कहा कि भदवर गांव में महाराजा सुहेलदेव की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए पांच नवंबर को भूमिपूजन होगा। सम्मेलन को सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू, धर्मेंद्र राजभर, विजय प्रधान, वीरेंद्र पटेल ने भी संबोधित किया। संचालक रमाशंकर और संयोजक अनिल पटेल और बृजेश भारद्वाज थे।