{"_id":"59d156b84f1c1bca538b5373","slug":"121506891448-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर ने साइकिल से लिया सुरक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्रॉक्टर ने साइकिल से लिया सुरक्षा का जायजा
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू की नवनियुक्त चीफ प्रॉक्टर ने रविवार को परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने साइकिल से निकलीं। दो सहयोगियों के साथ उन्होंने महिला महाविद्यालय, मधुबन चौराहा, हैदराबाद गेट समेत समेत परिसर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। महिला छात्रावासों भी चीफ प्रॉक्टर पहुंची और और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विश्वविद्यालय की पहली महिला चीफ प्रॉक्टर बनने के बाद से प्रो. रोयाना सिंह सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के प्रयास में जुट गई हैं। इसके तहत उन्होंने वीमेंस ग्रीवांस सेल और क्यूआरटी गठन का गठन करने के साथ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही छात्राओं संग बैठक कर उनकी समस्याएं सुनने का फैसला लिया है। शाम को छह बजे साइकिल से निकलकर वह छात्रावासों में पहुंचीं और वहां छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम भी अंतिम चरण में है। तीन अक्तूबर से महिला सुरक्षा गार्डों की तैनाती छात्रावासों में कर दी जाएगी। कहा कि प्रतिदिन शाम को वह पेट्रोलिंग साइकिल से परिसर का जायजा लेंगी।