फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड में बढ़ेगी महिला सदस्यों की संख्या

बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड में बढ़ेगी महिला सदस्यों की संख्या

Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड में बढ़ेगी महिला सदस्यों की संख्या
वाराणसी। बीएचयू में छेड़खानी के बाद हुए बवाल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने में जुट गया है। सभी हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब प्राक्टोरियल बोर्ड में महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़खानी को लेकर बवाल के बाद जिस तरह से बीएचयू की छवि पर असर पड़ रहा है, उससे विश्वविद्यालय प्रशासन बड़े बदलाव में लगा हुआ है। इसके तहत पहली बार महिला चीफ प्राक्टर बनाने के साथ परिसर में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का फैसला लिया गया है। अब नवनियुक्त चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह प्राक्टोरियल बोर्ड में बदलाव की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड में महिला प्रॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि छात्राओं की मजबूत सुरक्षा प्रदान की जा सके। 31 सदस्यीय बोर्ड में अभी छह महिला प्राक्टर हैं। साथ ही छात्राओं का भरोसा जीता जाए, इसके लिए शारीरिक शिक्षा की छात्राओं की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed