{"_id":"59b5a8384f1c1bfa7f8b5e4a","slug":"121505077304-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित करेगी पुलिस
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। धौरहरा गांव में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का आडियो-वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को तनाव के बीच माहौल सामान्य दिखा। एहतियातन धौरहरा और आसपास के इलाके में पुलिस तैनात रही और चक्रमण जारी रहा लेकिन माहौल बिगाड़ने वालों का सुराग नहीं लगा। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आरोपियों को हर हाल में चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करे। उधर, माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित करने के लिए पुलिस के साथ ही खुफिया इकाई ने भी गांव और आसपास के इलाके में डेरा डाल दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही चिह्नित होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, मामले को लेकर लखनऊ और नई दिल्ली स्थित केंद्रीय खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हुई हैं। वायरल ऑडियो-वीडियो को जांच के लिए भेज दिया गया है।
चौबेपुर थाना अंतर्गत धौरहरा गांव में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने राष्ट्र विरोधी नारेबाजी की थी। राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का आडियो शनिवार को वायरल हुआ तो ग्रामीण भड़क गए और धौरहरा बाजार की दुकानें बंद कर विरोध जताने लगे। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने पुलिस को 48 घंटे में आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया था। उधर, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस रविवार तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी थी। इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि चौबेपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर वायरल आडियो-वीडियो की सीडी जांच के लिए रामनगर स्थित प्रयोगशाला भेज दी गई है। वैज्ञानिक आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर हर हाल में जेल भेजा जाएगा।