{"_id":"59aefd0d4f1c1b6a078b47bb","slug":"121504640269-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में में दो समुदायों में विवाद, चार घायल0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में में दो समुदायों में विवाद, चार घायल0
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया (चंदौली)। ठेले से सामान खरीदने के दौरान मंगलवार की रात आठ बजे दो समुदायों के युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर रात नौ बजे दोनों पक्षों के बीच गांधी पार्क के पास जमकर मारपीट हुई। इसमें एक समुदाय के चार लोग घायल हो गए। इसके बाद घायल पक्ष की तरफ सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक और चार थानों की पुलिस और पीएसी भी मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची, जहां तीन लोगों का उपचार चल रहा है। जबकि एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था।
कस्बे के गांधी पार्क तिराहे पर मंगलवार की रात आठ बजे वार्ड दो पुरानी चकिया निवासी विशेष समुदाय के युवक और नगर के एक युवक के ठेले से सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। दोनों घर चले गए लेकिन एक घंटे बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों का आमना-सामना हुआ तो एक दूसरे पर हमला बोल दिया। सरे राह लाठी डंडे से मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और समझाने की कोशिश की। मारपीट में एक समुुदाय के चार लोग जख्मी हो गए, जबकि दूसरे समुदाय के हमलावर फरार हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस घटना से कस्बे में तनाव की स्थिति रही। मामले की गंभीरता देखते हुए चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांच की जा रही है।