{"_id":"596e6be14f1c1bb3498b4611","slug":"121500408801-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बती छात्र की हालत गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिब्बती छात्र की हालत गंभीर, रेफर
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय तिब्बती अध्ययन संस्थान परिसर के छात्रावास में बीते शुक्रवार को मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने वाले पूर्व मध्यमा के छात्र पेंजिम च्वींग (20) की हालत गंभीर बनी है। मंगलवार देर शाम उसे हेरिटेज हॉस्पिटल लंका से महमूरगंज स्थित जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यहां प्लास्टिक सर्जन और संचालक डॉ. सुबोध सिंह के निर्देशन में उसका इलाज चल रहा है।
संस्थान परिसर में घटी इस घटना के बाद उसे हेरिटेज लंका लाया गया था। यहां बर्न वार्ड में चिकित्सक उसका इलाज कर रहे थे। मूल रुप से कर्नाटक के चमराग नगर जिले के मैसूर तालुक का रहने वाला तिब्बती मूल का छात्र पेंजिम केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय परिसर स्थित हॉस्टल के कमरा नंबर 216 में रहता था। वह पूर्व मध्यमा (कक्षा 10) की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात करीब नौ बजे उसे हेरिटेज से रेफर कराकर महमूरगंज स्थित सर्जरी हॉस्पिटल ले जाया गया है। संचालक डॉ. सुबोध सिंह के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी है। बताया कि चिकित्सकों की टीम उसके सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।