फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद शहर में जबरदस्त चेकिंग

विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद शहर में जबरदस्त चेकिंग

Sat, 15 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद शहर में जबरदस्त चेकिंग
वाराणसी। विधानसभा लखनऊ में विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद शुक्रवार को बनारस की पुलिस एलर्ट हो गई और शहर भर में जबरदस्त चेकिंग की गई। कचहरी में डाग एक्वायड के साथ जांच अभियान चलाया गया। अधिवक्ताओं के सामानों की भी सघन जांच की गई। शाम को सभी माल होटल और गंगा घाटों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया है। सावन के मद्देनजर कांवरिया रूटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस घटना के बाद जब चेकिंग शुरू की गई। सभी थानों को चेकिंग का निर्देश मिलते ही जगह जगह गाड़ियों को रोककर जांच की जाने लगी। एक साथ शहर के सभी चौराहों पर जांच अभियान शुरू किया गया। बड़े और छोटे वाहनों के डिग्गी की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed