फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सोनेलाल की जयंती पर अद की जन स्वाभिमान रैली आज

सोनेलाल की जयंती पर अद की जन स्वाभिमान रैली आज

Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
सोनेलाल की जयंती पर अद की जन स्वाभिमान रैली आज
वाराणसी। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर रविवार को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में जन स्वाभिमान रैली होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि इस रैली में शामिल होंगे। शनिवार देर रात तक रैली की तैयारियां जारी थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रैली के सिलसिले में आज लखनऊ में थीं। रैली के प्रबंधों के बारे में उन्होंने स्थानीय नेताओं से लगातार अपडेट लिया।
विज्ञापन

दिन में बारिश के चलते रैली वाले मैदान में पानी भर जाने से अद (एस) व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अफसरों के भी माथे पर चिंता की लकीरें दिखीं। ग्राउंड से पानी निकाल कर उसे सुखाया जाता रहा। हालांकि बारिश की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खराब मौसम का कार्यकर्ताओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद एडीजी बी महापात्रा, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी ने रैली स्थल का मुआयना कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। रैली के जरिए अद (एस) और भाजपा गठबंधन के नेता शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन की इस पहली रैली में सीएम की मौजूदगी से दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। दावा है कि बसों, कारों और दो पहिया वाहनों से दो लाख से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed