{"_id":"5945804d4f1c1bbd048b4686","slug":"121497727053-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से मारपीट, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से मारपीट, दस घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में आई बारात में वीडियो कैमरा को जनरेटर से कनेक्शन देने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इस दौरान बाराती पक्ष के नौ और घराती पक्ष के एक लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया । बिना शादी के ही बारात लौट गई। पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौडा गांव निवासी संतलाल के घर से बारात केराकत कोतवाली के देवाकलपुर गांव में अशोक कुमार के घर आयी थी। द्वारपूजा के दौरान वीडियो कैमरा को जनरेटर से कनेक्शन देने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में बारात पक्ष से सरसौडा गांव निवासी अश्वनी (23), जयहिंद (18), सचिन (16), सोनू (10), राजू ऋतिक (8), चन्देलाल विक्की(18), रामू (35), पंचम (24), और आजमगढ़ जिले के बरदह थाने के पारा गांव निवासी आनन्द (14) और घराती पक्ष से लालबहादुर (25) निवासी बेलवरियां घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां आनंद की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। बारात बिना शादी के ही वापस हो गई। पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।