फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   120 ponds will be rejuvenated in the second phase

दूसरे चरण में 120 तालाबों का होगा कायाकल्प

Tue, 21 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
120 ponds will be rejuvenated in the second phase
अमृत महोत्सव के तहत अब तक 75 तालाबों का चयन कर सुंदरीकरण का काम शुरू हो गया है। इन तालाबों पर 15 अगस्त को झंडा फहराने की योजना है। इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 120 तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा। शासन के निर्देश पर हर ब्लॉक में 15-15 तालाब का चयन किया गया है। इनका इस्टीमेट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि दूसरे चरण में हर ब्लॉक से 15 तालाब लेने हैं। यहां आठ ब्लॉक हैं। इसका इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके सुंदरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार 75 तालाबों का सुंदरीकरण हो रहा है, इसी प्रकार 120 तालाबों का भी होगा। जिन तालाबों पर बिजली की आवश्यकता होगी। इसके लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, विधायक निधि या सांसद निधि की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

तालाबों के पास लाइटिंग भी होगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर नेडा के जरिये भी सौर ऊर्जा का प्रबंध किया जाएगा। डिमांड होने पर ही नेडा सौर ऊर्जा उपकरण लगाती है। इसके लिए फंड कोई जनप्रतिनिधि देता है। नेडा स्वयं सौर ऊर्जा के उपकरण नहीं लगाती है। इन तालाबों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। यहां पर बैठने और टहलने की पूरी सुविधा होगी। पानी का भी भरपूर प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed