फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 thousand candidate fighting for 60 seat at bl llb bhau

बीएचयू प्रवेश परीक्षाः बीए एलएलबी में सीटें 60 लेकिन दावेदार 12 हजार

Wed, 17 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
12 thousand candidate fighting for 60 seat at bl llb bhau
आचार्य, एमए, एमएससी समेत 15 पाठ्यक्रमों की हुई प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए बुधवार को 25 हजार अभ्यर्थियों का रेला उमड़ा। सर्वाधिक अभ्यर्थी बीए-एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में उमड़े। बीए-एलएलबी की 60 सीटों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की। 
विज्ञापन


वाराणसी समेत अलग-अलग शहरों में बीए-एलएलबी समेत एमए, एमएससी और आचार्य के 15 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा अलग-अलग पालियों में हुई। बीएचयू में उमड़े अभ्यर्थियाें और अभिभावकों के चलते लंका चौराहा और परिसर के अंदर कई चौराहों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


परिसर के अंदर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी जाम से निपटने को तैनात थे।

बीएचयू के छात्र कर रहे मदद 
बीएचयू की प्रवेश परीक्षा में देश भर से अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। 1300 एकड़ के इस परिसर में कौन सा संकाय, विभाग कहां है, अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने और उनकी मदद के लिए बीएचयू के छात्र लगे हुए हैं। सिंह द्वार पर बीएचयू छात्रों ने एक हेल्प डेस्क लगा रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीए और बीपीएड की प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

12 thousand candidate fighting for 60 seat at bl llb bhau
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैंकिंग - फोटो : file
पूर्व में हुई बीएचयू की बीपीए और बीपीएड की लिखित प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम बीएचयू की वेबसाइट पर अपलोड है। संयुक्त कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा) डॉ. एमआर पाठक ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के तहत प्रायोगिक परीक्षा क्रमश: 30 मई व एक जून को होगी।

लिखित प्रवेश परीक्षा की मेरिट से प्रायोगिक परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि पर प्रायोगिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed