{"_id":"5c1f1ba1bdec2256d9676ff2","slug":"1190-students-got-degree-in-iit-bhu-seventh-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 1190 छात्रों को दी जाएंगी उपाधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में 1190 छात्रों को दी जाएंगी उपाधियां
Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू
आईआईटी बीएचयू में 29 दिसंबर को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में 50 मेधावियों में 76 पदकों का वितरण होगा जबकि बीटेक, बीफार्मा, एमटेक, एमफार्मा आदि कक्षाओं के 1190 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा समारोह में दो छात्र प्रेसिडेंट और डायरेक्टर मेडल से भी नवाजे जाएंगे।
स्वतंत्रता भवन में सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य अतिथि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी होंगे जबकि अध्यक्षता निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन करेंगे।
कुलसचिव ने बताया कि दोपहर ढाई बजे से स्नातकों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके पहले 28 दिसंबर की शाम चार बजे से पूर्वाभ्यास भी स्वतंत्रता भवन में ही होगा। पीएचडी, एमटेक/एमफार्म, आईडीडी/आईएमडी व बीटेक/बीफार्म के छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
संस्थान स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए दो छात्रों को प्रेसिडेंट और डायरेक्टर मेडल मिलेगा। वर्ष 2018 में इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग विभाग से बीटेक के छात्र रामपाल सिंह को सर्वाधिक दस स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा।