फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन महीने में मिले टीबी के 1571 मरीज

तीन महीने में मिले टीबी के 1571 मरीज

Sun, 24 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
तीन महीने में मिले टीबी के 1571 मरीज
वाराणसी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त देश का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए मरीजों की तलाश कर उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके साल दर साल टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल अब तक तीन महीने में 1571 मरीजों की तलाश की जा चुकी है। इसके पहले वर्ष 2017 में 5032 और 2018 में 7762 मरीज देखे गए।
विज्ञापन

हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व क्षय रोग दिवस का थीम ‘इट्स टाइम’ यानि ‘यह समय है’, निर्धारित किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देश, प्रदेश एवं जिला स्तर पर टीबी से निपटने के लिए पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत हर मरीज के घर के नजदीक एक डाट्स सेंटर बनाया गया है, ताकि मरीज को दवा खाने में कोई परेशानी न आए। इसके साथ ही सक्रिय टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर टीबी के छुपे मरीजों को खोजा जा रहा है और इलाज कर उनको ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग केंद्र के मुताबिक वर्ष 2017 से 18 मार्च 2019 तक 3,652 टीबी के मरीजों का इलाज पूरा किया गया। इसके साथ ही 1,685 का इलाज पूरा करते हुए ठीक किया जा चुका है। इसके अलावा निक्षय पोषण मिशन योजना के तहत टीबी के मरीजों को पोषाहार का सेवन करने हेतु आर्थिक राशि 500 रुपये सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। जिले में 2017 में 101 टीबी के मरीजों को 500 रुपये दिए गए। वहीं 2018 में 4,536 और 2019 में 280 टीबी के मरीजों को 500 रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed