फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घर-घर जाकर स्वयंसेवकों ने की मतदान की अपील

घर-घर जाकर स्वयंसेवकों ने की मतदान की अपील

Tue, 05 Mar 2019 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर स्वयंसेवकों ने की मतदान की अपील
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना की अ, ब, स और द इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इससे पहले शिविर स्थल से जागरूकता रैली निकालकर लोगों से आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 26 फरवरी को शिविर का उद्घाटन होने के बाद स्वयंसेवकों ने गुरु बाबा महादेव ट्रस्ट आश्रम व धर्म स्थल के आसपास श्रमदान कर साफ-सफाई कर नारी सशक्तीकरण जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद अस्सी घाट पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भी बढ़चढ़कर भागीदारी की। समापन समारोह के छठे दिन रविवार को पोस्टर बनाकर जागरूकता रैली के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, रक्त-दान, जल संरक्षण, वायु संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यदुवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. शशि शेखर और डॉ. आर मीणा के देखरेख में मतदान जागरूकता रैली में स्वयंसेवकों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। बहकावे में कभी ना आना, सोच समझ के बटन दबाना जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। समारोह में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पीके शर्मा ने चारो इकाई के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों के साथ ही प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू कला संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ई के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने महाशिवरात्रि पर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन में आए श्रद्धालुओं की सेवा की। परिसर में विज्ञान संकाय संगोष्ठी संकुल चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक लोगों को रास्ता बताने के साथ दर्शन में भी उनकी सहायता की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पांडेय के देखरेख में मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने आसपास पड़े कागजात, प्लास्टिक के पेपर, गिलास आदि को हटाया। शिविर में अंकुश गुप्ता, रवि रोशन, संस्कृति, समृद्धि, निकिता मिश्रा, अन्नू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed