फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भूमि पूजन के साथ शुरू हो जाएगा कॉरिडोर का काम

भूमि पूजन के साथ शुरू हो जाएगा कॉरिडोर का काम

Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन के साथ शुरू हो जाएगा कॉरिडोर का काम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का काम भूमि पूजन के साथ ही शुरू हो जाएगा। आठ मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के विधिवत पूजन अर्चन के बाद पहले और तीसरे चरण के काम की नींव रखी जाएगी। परियोजना के लिए 18 हजार वर्गमीटर जमीन का समतलीकरण किया जा चुका है। सबसे पहले गंगा से काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

39 हजार वर्गमीटर में तैयार होने वाले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का प्रोजेक्ट मॉडल तैयार कर लिया गया है। आठ मार्च को प्रधानमंत्री भूमि पूजन के साथ प्रोजेक्ट मॉडल का अनावरण करेंगे। इसके अनुसार चार चरणों में कॉरिडोर का काम पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मंदिर परिसर और तीसरे चरण में गंगा घाट क्षेत्र को विकसित किया जाना है। तीसरे चरण का काम आठ मार्च से ही शुरू हो जाएगा। इसमें गंगा तट पर स्थित नेपाली मंदिर से लेकर ललिता घाट, जलासेन घाट और मणिकर्णिका घाट के आगे सिंधिया घाट तक का हिस्सा शामिल हैं। एक किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र से श्रद्धालु स्नान करके आसानी से मंदिर तक दर्शन पूजन करने के लिए जा सकेंगे। दूसरे और चौथे चरण का निर्माण ध्वस्तीकरण का काम पूरा होने के बाद होगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन के साथ कॉरिडोर का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर कॉरिडोर एक नजर में
परियोजना का कुल क्षेत्रफल 39310 वर्गमीटर
क्रय भवनों का क्षेत्रफल 21505.92 वर्गमीटर
ध्वस्तीकरण क्षेत्रफल 10824 वर्गमीटर
मंदिर और घाटों का क्षेत्रफल 6980 वर्गमीटर
भवनों के क्रय में खर्च 290 करोड़
क्रय योग्य संपत्तियां 270
क्रय की गई संपत्तियां 234
प्राचीन मंदिरों की मणिमाला 31
नोट- 23 सेवइत संपत्तियों में 20 का सेवइतनामा मंदिर न्यास के पक्ष में हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed