फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एल-शेप का होगा कज्जाकपुरा आरओबी

एल-शेप का होगा कज्जाकपुरा आरओबी

Sun, 24 Feb 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
एल-शेप का होगा कज्जाकपुरा आरओबी
वाराणसी। कज्जाकपुरा रेलवे लाइन पर बनने वाला ओवरब्रिज वाई नहीं, अब एल-शेप का होगा। 1,266 मीटर लंबे इस पुल का संभावित नक्शा शनिवार को जारी किया गया। पुल के जल्द निर्माण के लिए शनिवार को राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने हिस्से के कार्य में जुट जाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सब कुछ सही रहा तो एक साल के अंदर ही कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। आशापुर और चंद्रा चौराहा की ओर से कज्जाकपुरा रेलवे क्रॉसिंग की ओर आने वाले वाहनों के लिए ओवरब्रिज के काम शुरू कर दिया गया है। पहले सेतु निगम की ओर से यह पुल वाई-शेप का बनना था, लेकिन अब नक्शे में बदलाव कर इसे एल-शेप का बनाया जाएगा। यह आशापुर वाली सड़क स्थित पुलिस चौाकी लाट सरैया से शुरू होकर कज्जाकपुरा होते हुए गोलगड्डा जाने वाली सड़क पर क्रासिंग से करीब 300 मीटर आगे समाप्त होगा। वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर जाने वाले वाहनों को ओवर ब्रिज पर चढ़ने के बजाय नीचे से निकालने की योजना है।
विज्ञापन

इसलिए मंत्री ने बुलाई बैठक
कज्जाकपुरा ओवरब्रिज जहां बनना है, वहां घनी बस्तियां और दो रेलवे लाइन हैं। साथ ही इस मार्ग पर सीवर और पेयजल की बड़ी-बड़ी पाइप लाइनें हैं। बिजली और टेलीफोन के तार भी हैं। इसीलिए राज्यमंत्री ने एमडी सेतु निगम, प्रोजेक्ट मैनेजर, एमडी जल निगम, अधीक्षण अभियंता पेयजल, मुख्य अभियंता बिजली विभाग, नगर निगम के जोनल अधिकारी और इंजीनियरों को बुलाया था। इन सभी से जल्द से जल्द अपनी लाइनों को शिफ्ट करने और इसमें आने वाले खर्च का विवरण तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed