{"_id":"5c6b13b9bdec2208b0010397","slug":"11550521273-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी की देखरेख में रविदास मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी की देखरेख में रविदास मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सीर गोवर्धनपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार शाम को ही मंदिर परिसर से लेकर पंडाल तक पुलिस और आरएएफ तैनात कर दी गई। पूरे क्षेत्र की जांच करने के बाद कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपनी देखरेख में ले लिया है। कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। डाग स्क्वाड टीम ने भी सभी स्थलों की जांच की।
मंच को अंतिम रूप देने में लगे थे सेवादार
प्रधानमंत्री के लिए मंच सजाने का काम सोमवार शाम तक चलता रहा। इसमें मंदिर के सेवादार जुटे हुए हैं। मंच के सामने करीब साठ फीट जगह खाली रखी गई है। इसके बाद श्रोता और श्रद्धालु बैठेंगे। कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसमें एक से वीआईपी और दूसरे से आम लोग प्रवेश करेंगे।
पंगत में लंगर छकेंगे पीएम
रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री लंगर भी छकेंगे। लंगर के लिए तैयार होने वाले भोजन की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री को प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट करने की भी तैयारी है। मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रधानमंत्री को एक चित्र भेंट करने की योजना है।