{"_id":"5c632b7ebdec22739402aff0","slug":"11550003070-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट में फंसा कंटेनर, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट में फंसा कंटेनर, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट में बाबतपुर से कपसेठी की तरफ आ रहा कंटेनर गेट पर लगे हाइट गेज बैरियर में फंस गया। इसके चलते कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई ट्रेनों को कपसेठी, सेवापुरी, चौखंडी, परसीपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। घटना की जानकारी गेटमैन शिव बहादुर ने स्टेशन मास्टर रजनीकांत को दी। जिस पर सूचना कंट्रोल रूम, कपसेठी पुलिस तथा उच्च अधिकारियों को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी बुलाकर गेट के दक्षिण तरफ सड़क की खुदाई कराई, जिससे किसी प्रकार कंटेनर को निकाला गया। लगभग ढाई घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। हरिद्वार से कोलकाता जा रहे कंटेनर की ऊंचाई अधिक होने के कारण बाबतपुर की तरफ से आकर गेट नंबर 21सी स्पेशल के हाइट गेज बैरियर के उत्तरी तरफ से घुसकर रेलवे ट्रैक पर आकर फंस गया। इससे प्रयाग जा रही डीएमयू, गरीब रथ, मालगाड़ी, पंजाब मेल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहा।
डीरेका कर्मचारी परिषद के सदस्यों ने आगामी 19 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। मंगलवार को डीरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव बीड़ी दुबे ने अपने सदस्यों सहित प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को दिया। पत्र भेजने वालों में कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव, नवीन सिन्हा, प्रदीप कुमार यादव, मोहम्मद अजीमुल हक, विनोद कुमार सिंह और आलोक वर्मा ने हस्ताक्षर किया है।