{"_id":"5c44de85bdec224d04452dfe","slug":"11548017285-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड नाइट में थिरके आईआईटीयंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड नाइट में थिरके आईआईटीयंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा का रविवार को बॉलीवुड नाइट के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन एडीवी ग्राउंड पर जाने माने गायक केके ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
शताब्दी कृषि सभागार में मूक अभिनय में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषय पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। प्रतियोगिता तूलिका में आयोजित फेस पेंटिंग, वस्त्र शिल्प में प्रतिभागियों ने पेंसिल, पेन और स्केच के प्रयोग से आकर्षक पेंटिंग बनाई। आईआईटी बीएचयू, रुड़की, एचबीटीयू कानपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। फेस पेंटिंग में आईआईटी बीएचयू,रुड़की, अमीटी लखनऊ, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित 25 संस्थाओं की 80 टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजपुताना ग्राउंड पर नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में बालीवुड गीतों पर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सोलो डांस कंपटीशन में यूपी कॉलेज से रिकी को पहला और इजबेला थौबेर्न की चिनमयी विश्वास को दूसरा स्थान मिला। इंग्लिश रॉक बैंड में दा ओवर्टायम प्रोजेक्ट ने प्रथम स्थान, दा मेलो माइन द्वितीय स्थान पर रहे। काशीयात्रा के अंतिम दिन वस्त्र शिल्प प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पेपर की मदद से अलग-अलग डिजाइन के ड्रेस तैयार किए।