फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खेती के साथ मधुमक्खी पालन भी करेंगे किसान

खेती के साथ मधुमक्खी पालन भी करेंगे किसान

Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खेती के साथ मधुमक्खी पालन भी करेंगे किसान
वाराणसी। केंद्र सरकार ने मधुमक्खी पालन को बढ़ाया देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नवंबर मं शुरू किए मिशन हनी से किसानों को जोड़ा जा रहा है। खादी और ग्रामोद्योग को योजना के प्रथम चरण में दो हजार किसानों को लाभांवित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत मिर्जापुर में आठ जनवरी को कार्यक्रम होगा, जिसमें एक हजार किसानों को हनी बाक्स वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक हनी बाक्स की कीमत 3,600 रुपये तय की गई है। किसानों से कीमत की 20 फीसद धनराशि लेकर हनी बाक्स दिया जाएगा। एससी और एसटी लाभार्थियों के 10 फीसदी राशि ही देनी होगी। इस वित्तीय वर्ष में खादी और ग्रामोद्योग विभाग को दो हजार किसानों को लाभांवित करना है। अभी तक 610 पात्रों को लाभ दिया जा चुका है। मंडल निदेशक बलधारी सिंह ने बताया कि अब तक योजना के तहत वाराणसी जनपद में 150 और प्रयागराज जिले के 460 किसानों को हनी बाक्स उपलब्ध कराए गए हैं। आठ जनवरी को मिर्जापुर जनपद के उत्तरदेवरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह एक हजार किसानों को हनी बाक्स वितरित करेंगे। इस दौरान 20 कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चाक और उसके उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed