फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पंचायत के जरिए गांवों तक पैठ बनाने में जुटी भाजपा

पंचायत के जरिए गांवों तक पैठ बनाने में जुटी भाजपा

Tue, 08 Jan 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
पंचायत के जरिए गांवों तक पैठ बनाने में जुटी भाजपा
वाराणसी। ग्राम पंचायतों के जरिए गांवों में पैठ बनाने में भाजपा जुट गई है। इसी क्रम में सोमवार को बाबतपुर स्थित बीआईटी कालेज में भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ। इसके मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास, चिकित्सा और स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधान चाहे तो ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल सकता है, क्योंकि स्वच्छता, शौचालय, आवास, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, उज्वला योजना का सही उपयोग करके ग्रामीण भारत को स्वच्छ सम्पन्न बना सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने फसल बीमा योजना के साथ साथ फसलों का समर्थन मूल्य भी डेढ़ गुना बढ़ा दिया है । इस समय उत्तर प्रदेश का पंचायती विभाग पूरे भारत में मात्र एक वर्ष में सबसे ज्यादा विकास करने वाला राज्य है। यही कारण है कि भारत के इतिहास में उत्तर प्रदेश को कभी कोई पुरस्कार नहीं मिला था लेकिन मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पंचायती विभाग को 12 पुरस्कार मिले जो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए गौरव की बात है। भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। अगर शिकायत हो तो हमें फोन से बता दीजिए। संभव हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को वित्तीय पावर देने का भी संकेत दिया। सरकारी योजनाओं में धांधली करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

स्वागत भाषण पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने दिया। जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने की। संचालन अरविंद सिह ने किया । कार्यक्रम में जगदीश गुप्ता, अभिषेक सिंह, राजपूत, ज्ञानेश जोशी, कैलाश विश्वकर्मा, क्षत्रबली सिंह, शुड्डू सिंह, संदीप सिंह, अरविंद पटेल, जयप्रकाश दूबे, अभिषेक गुप्ता, विकास सिंह अतल रावत, हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed