{"_id":"5c1d46d5bdec2256cc1bd9b4","slug":"11545422549-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में जनवरी से ब्रांडेड दवाओं पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में जनवरी से ब्रांडेड दवाओं पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में नए साल से मरीजों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अस्पताल में जनवरी माह से ब्रांडेंड दवाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र की ओर से इसका आदेश जारी करते हुए सभी चिकित्सकों, रेजिडेंटों को जेनेरिक दवाएं ही लिखने को कहा गया गया। इसकी कॉपी कुलपति, आईएमएस डायरेक्टर सहित सभी विभागाध्यक्षों को भी भेजी गई है।
अस्पताल में बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों के साथ ही बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से हर दिन पांच हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं जबकि एक हजार से अधिक मरीजों का विभिन्न वार्डों में इलाज चल रहा है। सस्ता और बेहतर इलाज के उद्देश्य से ही अब जेनेरिक दवाएं लिखे जाने की पहल शुरू हो रही है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि एक जनवरी से ही नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सके, इसके लिए ओपीडी हॉल में जगह-जगह सूचना चस्पा कराई जाएगी।