{"_id":"5c1d46afbdec2256da22f660","slug":"11545422511-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यापीठ के छात्रों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यापीठ के छात्रों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गुरुवार को प्रोफेसर की पिटाई के मामले में शुक्रवार को छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी छात्र के पिता को पुलिस द्वारा थाने पर लाए जाने के विरोध में उन्होंने पहले सिगरा थाना पर चक्काजाम किया। वहां से हटाए जाने पर छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो पर आकर चक्काजाम किया। बाद में पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद छात्राें ने चक्काजाम खत्म कर दिया।
गुरुवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. सुशील कुमार गौतम के मारपीट की घटना में दो छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में छात्र शुक्रवार को मुखर हो गए। छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्रों के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि प्रोफेसर ने किट के नाम पर छात्रों से पांच-पांच हजार रुपये लिए। इसकी शिकायत जब छात्रों ने दो दिन पहले कुलपति से की तो प्रोफेसर ने छात्रों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया। छात्र रोहित सोनकर का आरोप है कि गुरुवार को क्रिकेट खेलने के दौरान प्रोफेसर ने उनके साथ गाली गलौज की और उलटा आरोप हम पर लगा दिया। उधर रुद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि प्रो. गौतम की शिकायत उसने कुलपति से की थी। इस पर कुलपति ने जांच कमेटी बनाई। इसी से नाराज होकर प्रोफेसर ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया।