फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रैली से पहले ही शुरू हो गई किलेबंदी

रैली से पहले ही शुरू हो गई किलेबंदी

Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
रैली से पहले ही शुरू हो गई किलेबंदी
वाराणसी। गाजीपुर में 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजभर रैली को लेकर भाजपा और सुभासपा अपने-अपने वोट बैंक को सहेजने में जुट गई है। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपना किला बचाने की जुगत में हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश आरक्षण को तीन भागों में बांटने के लिए भाजपा पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं। उनकी पार्टी का दावा है कि राजभरों को सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी कर झुनझुना पकड़ाया जा रहा है, जबकि सपा से भाजपा में शामिल अनिल की विश्वसनीयता को लेकर राजभर समाज निश्चिंत नहीं है। हालांकि अनिल पूरे पूर्वांचल में जनसंपर्क कर राजभरों को एकजुट कर रहे हैं।
विज्ञापन

वाराणसी के अलावा गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और भदोही जिलों में इनकी संख्या 12 लाख से अधिक है। 40 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर इनके वोटों का असर पड़ता है। इसका प्रमाण विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ा। यही कारण रहा भाजपा ने सुभासपा से गठबंधन कर पूर्वांचल की अधिकतर सीटों पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश मंत्री पद छोड़ें: नारायण
भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयान देकर समाज को मूर्ख बना रहे हैं। मछोदरी पार्क में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश वास्तव में समाज का भला चाहते हैं तो कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दें। कहा, दूसरी ओर भाजपा का ओमप्रकाश के बयानों पर मौन रहना सिद्ध करता है कि वह भी राजभरों को मूर्ख बना रही हैं। बैठक में संजय बजाज, रामबिलास राजभर, नंदलाल राजभर और जीतू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed