{"_id":"5c043fb2bdec22417a2eceb3","slug":"11543782322-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में छापेमारी, तीन घंटे तक खंगाली गई बैरकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में छापेमारी, तीन घंटे तक खंगाली गई बैरकें
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एडीजी जेल के निर्देश पर रविवार की रात डीआईजी जेल इलाहाबाद बीआर वर्मा के नेतृत्व में आई टास्क फोर्स ने जिला कारागार में छापेमारी की। लगभग तीन घंटे की छापेमारी की इस कार्रवाई में जेल से कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नही मिली लेकिन कुछ बंदियों के पास से रुपये बरामद हुए। इस पर टास्क फोर्स के सदस्यों ने नाराजगी जताई और जेलर को इस पर गंभीरता से ध्यान देने को कहा।
जेल में छापेमारी के लिए टास्क फोर्स ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क नही किया था। रात 12 बजे तक टास्क फोर्स के सदस्य जिला जेल के भीतर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी रायबरेली जेल में बंद बंदियों के शराब पीने के वीडियो के वायरल होने के मद्देनजर की गई है।