{"_id":"5bfc5207bdec22414e430c74","slug":"11543262727-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड के किनारे स्विस कॉटेज निर्माण शुरू कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड के किनारे स्विस कॉटेज निर्माण शुरू कराने के निर्देश
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए रिंग रोड के किनारे स्विस कॉटेज का निर्माण शुरू कराने का निर्देश विदेश मंत्रालय की टीम ने दिया है। सम्मेलन की तैयारियों की मॉनिटरिंग विदेश मंत्रालय करेगा। तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रत्येक सप्ताह टीमें यहां आएंगी। हस्तकला संकुल में 30 नवंबर से पहले प्रवासी सम्मेलन का नोडल कार्यालय स्थापित किया जाएगा।
उधर, टेंट सिटी और अन्य आयोजनों के लिए ऐढें गांव में लोक निर्माण विभाग लेवलिंग का काम शुरू करेगा। तैयारियों की समीक्षा के बाद सोमवार को विदेश मंत्रालय की टीम लौट गई। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आवास व्यवस्था के लिए विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। सोमवार को विदेश मंत्रालय की टीम ने रिंग रोड के किनारे बनने वाले स्विस काटेज के निर्माण को शुरू कराने के लिए निर्देश दिया। टेंट सिटी के चारों तरफ जमीनों का सीमांकन कर उसकी लेवलिंग कराई जाएगी।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी सम्मेलन के लिए टेंट सिटी का काम शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। आवास व्यवस्था के लिए वीडीए वीसी, प्रकाश, सजावट, स्वच्छता के नोडल अधिकारी नगरायुक्त रहेंगे। सांस्कृतिक प्रदर्शनी, जनसहभागिता के लिए मुख्य विकास अधिकारी और सड़क व संपर्क मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नोडल अधिकारी हैं।