फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने का आरोपी प्रोफेसर निलंबित

छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने का आरोपी प्रोफेसर निलंबित

Wed, 24 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने का आरोपी प्रोफेसर निलंबित
वाराणसी। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोपी प्रोफेसर एसके चौबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने बताया कि जांच जारी रहने तक वह निलंबित रहेंगे। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। उधर, मामले की जांच कर रही विमेंस ग्रीवास सेल की ओर से जल्द ही छात्राओं के साथ ही प्रोफेसर का भी बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रोफेसर पर पुरी शैक्षणिक टूर के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कुलपति से की थी। अपने चार पेज वाले शिकायती पत्र में छात्राओं ने विभाग में प्रैक्टिकल, कक्षाओं के चलने के दौरान भद्दे भद्दे कमेंट करने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। कुलपति के निर्देश पर वुमेंस ग्रीवांस सेल मामले की जांच कर रहा है। इधर, मंगलवार दोपहर को कुलपति कार्यालय पहुंचे प्रोफेसर चौबे ने मामले में अपनी सफाई भी कुलपति को दी, लेकिन कुलपति ने आरोपों की जांच का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही। कुलपति ने बताया कि कक्षाएं न लेने, परीक्षा आदि सुविधाओं से भी वंचित करने की सिफारिश विभाग की ओर से आई है।
विज्ञापन

000000
छात्राओं की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। वुमेंस ग्रीवांस सेल की ओर से जांच कराई जा रही है। सेल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. राकेश भटनागर, कुलपति, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed