फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 23 को आएंगे मुख्यमंत्री

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 23 को आएंगे मुख्यमंत्री

Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 23 को आएंगे मुख्यमंत्री
वाराणसी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 23 अक्तूबर को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ में होगी। तैयारियों को लेकर रविवार को पटेल धर्मशाला में हुई बैठक में प्रदेश संयोजक राजेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलते पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मिल सका। यहां बैठक करने के पीछे मकसद पीएम का संसदीय क्षेत्र है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल , बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, पशुधन व मत्स्य पालन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद समेत कई मंत्री और नेता आएंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री पूरन लाल लोधी, चिरंजीवी चौरिसया, विनोद यादव, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर आदि शामिल रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन लाल बिंद ने की। संचालन अश्विनी भाई पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed