{"_id":"5ba2b799867a557eae2dea6f","slug":"11537390489-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा तोड़ते समय दीवार गिरी, राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जा तोड़ते समय दीवार गिरी, राहगीर की मौत
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नैपुरा कला गांव में मार्ग चौड़ीकरण के काम के दौरान बुधवार को जेसीबी से एक मकान की छत का छज्जा तोड़ते समय दीवार गिरने से साइकिल सवार राहगीर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
नैपुरा कला गांव में डाफी-टिकरी मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शाम के समय सड़क चौड़ीकरण के काम में लगी जेसीबी एक मकान की छत का छज्जा तोड़ रही थी। इसी दौरान उसी मकान की एक दीवार गिर गई और मौके से गुजर रहा साइकिल सवार उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि साइकिल सवार की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह सोमा कंपनी की यूनिफार्म पहने हुए था लेकिन वहां के कर्मचारी भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सके। मकान किसका था और कौन जेसीबी से उसे तुड़वा रहा था। इसका पता लगाया जा रहा है। तस्दीक होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।