{"_id":"5b8eea84867a55487767d35c","slug":"11536092804-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई सम्मेलन से पहले प्रशिक्षित किए जाएंगे रिक्शा और ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई सम्मेलन से पहले प्रशिक्षित किए जाएंगे रिक्शा और ऑटो चालक
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले शहर के सभी ऑटो और रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें बेहतर मेहमानवाजी और सद्व्यवहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण हटाकर सड़कों की मरम्मत, रंगाई पुताई के अलावा जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बातें वाराणसी विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में डीएम सुरेन्द्र सिंह ने कही।
बैठक में डीएम ने कहा कि यह सम्मेलन काशी के विकास के लिए स्वर्णिम अवसर है, इससे न केवल पर्यटन उद्योग बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक उन्नति के साथ काशी विश्वपटल पर छा जाएगा। इस महोत्सव में 5000 से अधिक पर्यटक भाग लेंगे, जिसमे 1500 से 2000 लोग विदेशी और शेष भारतीय पर्यटक होंगे। उसमें भी मारीशस से वहां के प्रधानमन्त्री के साथ 700 लोग भी काशी आएंगे जो यूपी बिहार के ही होंगे। अतिथियों के स्वागत और सत्कार के लिए अभी से काशिवसीयों को तैयारी करनी है। शहर को दुल्हन की तरह सजाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। काशीवासी अपने यहां मेहमानों को ठहराना चाहते है वो सुविधा दे सकते हैं। इसके अलावा भी कई विषयों पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने विकास समिति व आईआईए की ओर से सौ से अधिक अतिथियों को होम स्टे कराने की घोषणा की गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र कुमार, ड़ॉ बैद्यनाथ प्रसाद, आरसी जैन, श्रीनरायण खेमखा , प्रेम मिश्रा, उमाशंकर पौद्दार , नीलू मिश्रा, राकेश पाडेण्य, बैठक का संचालन समिती के सचिव राजेन्द्र कुमार दूबे तथा आभार प्रकाश वरिष्ठ पत्रकार अरूण मिश्रा ने किया।