फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दिनभर मांगी दुआएं, शाम को छाई मायूसी

दिनभर मांगी दुआएं, शाम को छाई मायूसी

Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दिनभर मांगी दुआएं, शाम को छाई मायूसी
ज्ञानपुर/भदोही। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुन कर हर कोई रो पड़ा। सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की जानकारी होने के बाद उनकी सलामती के लिए दिन भर दुआओं का दौर चला, लेकिन शाम को उनके निधन प्रशंसकों, समर्थकों समेत हर किसी शोकाकुल हो गए। इसके बाद नम आंखों से लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने चहेते नेता को पारलौकिक यात्रा में शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हर दिल अजीज थे। चाहे पक्ष के लोग हों या विपक्ष के, लेकिन उन्होंने हर दिल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की थी। इसका एहसास बृहस्पतिवार को उनके निधन के बाद हुआ। मीडिया में अटल जी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर मिलते ही समूचा जिला मानो इसी ओर मुखातिब हो गया। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग टेलीविजन से चिपककर पल-पल की खबर लेते रहे। शाम को जैसे ही वाजपेयी के निधन की अधिकृत सूचना मिली, तमाम लोग रो पड़े। शोक सभाओं का दौर चल पड़ा। भाजपा, बसपा संग अन्य दलों ने शोक जताया। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि अटल जी महान नेता थे। उनके कार्यों की प्रशंसा विपक्षी भी करते थे। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि वाजपेयी जी ने देशहित को सर्वोपरि रखा। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला प्रभारी संजय राय, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, विधायक दीनानाथ भाष्कर, रवींद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. पूर्णमासी पंकज, राजेंद्र दूबे, रत्नाकर पाठक, सर्वेश पाल, प्रदीप सिंह आदि रहे। सुरियावां में पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया गया। मौके पर अवधेश उमर वैश्य, अजय मोदनवाल, अशोक जालान, मूलचंद गुप्ता, पिण्टू विश्वकर्मा, मनीष जायसवाल आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज में भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर डॉ. केके मोगिया, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, वीरेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार खटाई, अभिनव पांडेय आदि रहे। दुर्गागंज: पूर्व पीएम के निधन पर दुर्गागंज में श्रद्धांजलि दी गई। ओला सिंह, अशोक, विमलेश, विश्वनाथ प्रताप आदि रहे। ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व बसपा प्रभारी राजेश मिश्र राजन ने कहा कि अटल जी एक जनप्रिय नेता थे। उनका निधन से अपूरणीय क्षति हुई। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजनैतिक क्षितिज का अटल सूर्य अस्त हो गया। इस मौके पर विकास नारायण सिंह, स्वामीनाथ मिश्रा, सुधाकर पांडेय, विजय नारायण पांडेय, हंसाराम शुक्ला, रामजीत पांडेय, तेज बहादुर यादव, सभाजीत सिंह, मजहर शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह भदोही भी पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों में मायूसी छा गई। दरोपुर स्थित पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि हमने एक सिद्धांतवादी नेता को खो दिया। उनकी खाली जगह को कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान शैलेंद्र दूबे, अशोक जायसवाल, प्रशांत सिंह चिट्टू, रवींद्र दूबे, प्रिंस गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ओम सिंह, कामता चौरसिया, अजय दूबे, सुभाष मौर्य, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य, गोवर्धनराय आदि मौजूद रहे। उधर, विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक जताया। इसी तरह गोपीगंज इलाके के भगवतपुर गांव स्थित बुझावन नाथ शिव मंदिर पर शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर धर्मेंद्र, सुशील, विशाल, हेमंत यादव, शिवबली, आकाश, धीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed