फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन सदस्यीय कमेटी पर स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी

तीन सदस्यीय कमेटी पर स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी

Sat, 11 Aug 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
तीन सदस्यीय कमेटी पर स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पद पर स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी आने लगी है। इसके लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए अब तीन सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ है, जो आवेदनों की स्क्रीनिंग कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इसके अलावा इसी कमेटी पर अस्पताल के लिए 10 नए सीएमओ, 500 स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

लंबे समय से अस्थायी चिकित्सा अधीक्षक के भरोसे ही अस्पताल चल रहा है। इसको लेकर समय-समय पर सवाल उठाने के साथ ही इसकी शिकायत कुलपति समेत कई अधिकारियों से की जा चुकी है। इस बीच पूर्व में चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. ओपी उपाध्याय का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही स्थाई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। विज्ञापन निकालकर पहले आवेदन मंगाए गए। अब आवेदन आ जाने के बाद उसकी स्क्रीनिंग कराई जानी है, जिसके लिए प्रो. केके गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि ये कमेटी चिकित्सा अधीक्षक के साथ ही नए सीएमओ, स्टाफ नर्स के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग भी करेगी। बताया कि इसके अलावा प्रो. डीके सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एक कमेटी गठित की गई है, जो अस्पताल में तैनात एमटीएस कर्मचारियों के कामों की मानीटरिंग करने के साथ ही काम का निर्धारण करेगी। इसमें कर्मचारियों की योग्यता के अनुसार उनसे काम लेने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed