फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ढाई लाख मवेशियों को लगेगा गलाघोंटू का टीका

ढाई लाख मवेशियों को लगेगा गलाघोंटू का टीका

Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ढाई लाख मवेशियों को लगेगा गलाघोंटू का टीका
ज्ञानपुर। बारिश में मवेशी को गलाघोंटू जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ढाई लाख मवेशियों का टीकाकरण करेगा। इसके लिए 21 टीमें गांवों में जाकर मवेशियों को टीका लगाएंगी। दो माह में एक लाख 10 हजार मवेशियों को टीका लगाया जा चुका है। गलाघोंटू मवेशियों में होने वाली खतरनाक बीमारी है। इसकी चपेट में आने से मवेशी चारा-पानी बंद कर देते हैं। समय से उपचार न होने पर कुछ दिनों के बाद मवेशी की मौत हो जाती है। बारिश में इसके वैक्टीरिया तेजी से सक्रिय हो जाते हैं। गांव एवं नगर में चरने के लिए निकलने वाले मवेशी इसकी जद में आकर बीमार हो जाते हैं। पशुपालक समझ नहीं पाता और मवेशी की जान चली जाती है। गलाघोंटू जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से गाय और भैंस का टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने कहा कि जिले में दो लाख 54 हजार मवेशियों को टीका लगाया जाना है। जून और जुलाई महीने में करीब एक लाख 10 हजार मवेशियों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि छह ब्लॉकों में 21 टीमों को लगाया गया है। 15 सितंबर तक सभी मवेशियों को टीका लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश में गलाघोंटू के बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed