{"_id":"5b2aa3b84f1c1b6c4d8b7b38","slug":"11529521080-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 बकाएदारों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 बकाएदारों को भेजा नोटिस
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। रोजगार सृजन के उद्देश्य से एक दशक पहले लिया गया ऋण जमा न करने पर समाज कल्याण वित्त विकास विभाग ने जिले के 450 बकाएदारों को नोटिस जारी किया है। सभी को ऋण की धनराशि जमा करने के लिए एक महीने की मोहलत दी गई है। इस अवधि में बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। एकमुश्त समाधान योजना में बकाएदारों को ब्याज से राहत दी जा रही है।
रोजगार सृजन के लिए वर्ष 2003 से 2007 तक समाज कल्याण विकास विभाग ने अनुसूचित वित्त विकास निगम के माध्यम से एससी वर्ग के लोगों को जीप, रिक्शा, ट्राली समेत अन्य छोटे एवं बड़े रोजगार के लिए 10 हजार से लेकर तीन लाख तक ऋण दिया था। जिले में करीब दो हजार से अधिक लोगों को ऋण वितरित किया गया। कुछ लोगों ने काम होने के बाद विभाग से लिया गया ऋण वापस कर दिया लेकिन बड़ी संख्या में आवेदकों ने ऋण लेने के बाद उसे वापस नहीं किया। बकाया वसूलने के लिए विभाग की ओर से कई बार पत्र जारी किया गया। विभागीय सख्ती से कुछ लोगों ने ऋण जमा किया, लेकिन अब भी 450 लोगों ने विभाग का बकाया नहीं जमा किया। विभाग की ओर से बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर ऋण जमा करने का निर्देश दिया। 450 बकाएदारों में 50 ऐसे बकाएदार हैं जिन पर एक लाख से अधिक का बकाया है जबकि 400 ऐसे हैं, जिन पर 10 हजार से लेकर 40 हजार तक ही बकाया है। एक लाख से अधिक बकाएदारों में भुड़की गांव निवासी हरिशचंद्र सरोज पर पांच लाख 82 हजार, संजय कुमार निवासी छोटूपुर पर चार लाख 30 हजार, राम जियावन निवासी जोरईं पर पांच लाख 22 हजार, रामशिरोमणि निवासी कौड़र पर पांच लाख 40 हजार आदि हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास मीना श्रीवास्तव ने कहा कि नोटिस जारी कर बकाया जमा करने का निर्देश दिया गया है। बकाया न जमा करने पर आरसी जारी की जाएगी।