{"_id":"5b22c0614f1c1b64068b64c4","slug":"11529004129-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में जुटेंगे योग साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में जुटेंगे योग साधक
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के रामलीला मैदान में विश्व योग दिवस व्यापक पैमाने पर आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। योग संजीवनी ट्रस्ट के बैनर तले 21 जून को योग साधकों का संगम होगा। गुरुवार को ट्रस्ट अध्यक्ष योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि आयोजन में आयुष मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।
योगाचार्य ने बताया कि इस बार का विश्व योग दिवस बाकी कार्यक्रमों से अलग होगा। विशेष रूप से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रख्यात भजन गायक नमामि शंकर कोलकता से आ रहे हैं। योग शिविर का शुभारंभ उनके भजन से होगा। बताया कि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा), मदर टरेसा महिला जागरुक मंच, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी), अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार समिति, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन, व्यापर मंडल, यूपी वैश्य महासम्मेलन आदि संगठनों के लोग प्रतिभाग करेंगे। वार्ता में प्रकाश चंद जायसवाल, दीप बरनवाल, आनंद कुमार शुक्ल, दशरथ बिंद, अजहर महमूद अंसारी, कृष्ण बरनवाल, राकेश शुक्ल आदि रहे।