{"_id":"5b15a7d84f1c1b684d8b4ba3","slug":"11528145880-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुआ सैंक्चुअरी बन रहा है क्रूज संचालन में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछुआ सैंक्चुअरी बन रहा है क्रूज संचालन में बाधा
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा नदी में क्रूज संचालन में बड़ी बाधा बनी कछुआ सैंक्चुअरी को शिफ्ट करने की पैरवी अब पर्यटन मंत्रालय भी करेगा। 18 जून तक गंगा में क्रूज संचालन का टेंडर पूरा होना था, मगर कछुआ सैंक्चुअरी के चलते निजी कंपनियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री केजे अल्फोंस और यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की समीक्षा बैठक में यह मुद्दा सामने आने पर कछुआ सैंक्चुअरी को शिफ्ट करने के लिए पर्यटन मंत्रालय की पैरवी का आश्वासन दिया गया। पर्यटन मंत्री रीता बहुुगुणा जोशी ने निर्देश दिया कि नवम्बर 2018 तक गंगा में चलने वाले क्रूज का ट्रायल और फरवरी 2019 से संचालन शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए केन्द्र सरकार की ओर से भवन और पर्यटन पुलिस की तैनाती मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया इस दिशा में जल्द ही निर्णय किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि पर्यटक स्थलों पर स्मार्ट सिटी के तहत भी कार्य कराये जा रहे हैं। इस पर दोनों मंत्रियों ने निर्देश दिया कि कार्ययोजना तैयार करते समय दूसरे विभागों से भी समन्वय किया जाए।
उत्तर प्रदेश की पर्यटन, महिला कल्याण, परिवार कल्याण एवं मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि गंगा घाटों और गोदौलिया पर स्ट्रीट लाइट का कार्य 62.61 लाख रुपये के मद से कराया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए घाटों पर प्रशासन कक्ष बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि पंचक्रोसी मार्ग के निर्माण कार्य को 15 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन, सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र सहित मुख्यालय से आये पर्यटन विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।