फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीसरी शादी करने आया दूल्हा हिरासत में

तीसरी शादी करने आया दूल्हा हिरासत में

Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तीसरी शादी करने आया दूल्हा हिरासत में
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में तीसरी शादी रचाने आए दूल्हे को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब नाश्ता-पानी कर बारात उठाने की तैयारी की जा रही थी। दूसरी पत्नी के साथ पहुंची पुलिस को देख अफरातफरी मच गई। सारे बाराती वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में रविवार को जौनपुर से बारात आई थी। पहले से ही दो शादी कर चुका जौनपुर जिले के मीरगंज निवासी गंगापाल का पुत्र सुनील पाल तीसरी शादी रचाने के लिए बारात लेकर बंजारी गांव आया था। नाश्ता-पानी कर जब बारात उठाने की तैयारी चल रही थी कि उसी समय दूल्हे की दूसरी पत्नी बिछिया निवासी खुशबू अपने परिजनों और पुलिस के साथ गांव पहुंच गई। मौके की नजाकत समझ बराती तो भाग खड़े हुए लेकिन पुलिस ने तीसरी शादी रचाने वाले दूल्हे और उसके पिता को पकड़ कर थाने ले गई। यहां देर तक पंचायत चलती रही। दूसरी पत्नी के परिजन शादी में खर्च हुए पैसे लेने के बाद ही शांत हुए। वहीं, तीसरी शादी की बात सामने आने पर दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए और खर्च हुए पैसे की मांग करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शादी तय कराने वाले अगुआ को बुलाया गया, लेकिन वह गांव छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed