{"_id":"5ad8f3e44f1c1ba1098b5717","slug":"11524167652-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम के आने पर भी नहीं बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम के आने पर भी नहीं बनी सड़क
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. बीडी मिश्र के आगमन के बाद भी लोक निर्माण विभाग दानूपुर मार्ग का काम पूरा नहीं कर सका। पांच दिन पूर्व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कठौता गांव के समीप बोल्डर डाले गए थे। तब लोगों को लगा कि अब चार किमी सड़क बन जाएगी, लेकिन अब तक मार्ग न बनने से लोगों में नाराजगी है।
गोपीगंज-दानूपुर मार्ग पर कठौता गांव के समीप करीब चार किमी तक सड़क खस्ता हो गई है। पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के अपने पैतृक गांव आगमन को लेकर डीएम, एसपी और सीडीओ जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। इस पर लोक निर्माण विभाग ने वहां पर बोल्डर तो डलवा दिए, लेकिन आगे कोई काम नहीं हुआ। सड़क बननी तो दूर गड्ढे भी नहीं भरे गए। वहीं, जगह-जगह गिराए गए बोल्डर की वजह से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आने पर अफसरों का यह रवैया है तो आम जनता राहत की उम्मीद कैसे करे।