फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निर्माणाधीन अपार्टमेंट में लगी आग, हजारों का नुकसान00

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में लगी आग, हजारों का नुकसान00

Sat, 31 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन अपार्टमेंट में लगी आग, हजारों का नुकसान00
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के विनायका स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में गुरुवार की देर रात आग लग गई। मजदूरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। घटना में हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

बड़ी गैबी क्षेत्र से सटे विनायका में एक बहुमंजिले अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर काफी संख्या में बांस, बल्ली रखी गई थी। शाम को काम खत्म कर मजदूर खाना खाने के बाद सो गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि चूल्हे की चिंगारी से संभवत:किसी समय आग लग गई जो धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर ली। भीषड़ आग को देख मजदूरों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। भेलूपुर क्षेत्र के अग्निशमन अधिकारी डॉ. वीएन पटेल के निर्देश पर तत्काल दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब घंटे भर में आग पर काबू पा लिया गया। डॉ. पटेल ने बताया कि अगलगी में बांस, बल्ली सहित कुछ सामान जला है बाकी सबको सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल ने बुझाया
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के किलाकोहना के सामने जीटी रोड पर स्थित कूड़े के ढेर में शुक्रवार को तेज आंधी आने के दौरान आग लग गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड और आदमपुर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कूड़े के ढेर से निकले धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed