फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कोनिया क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया

कोनिया क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया

Tue, 27 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोनिया क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया
सीतामढ़ी। जनपद के कोनिया क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। क्षेत्र के हैंडपंपों से खतरनाक रसायनों से दूषित पानी निकल रहा है तो जल निगम की इटहरा पेयजल इकाई दो वर्षों से बंद है। इससे क्षेत्र की जनता पेयजल की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन

अरई गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजू सिंह का कहना है कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या है। पूरे क्षेत्र के गांवों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इटहरा गांव निवासी कमलाशंकर मिश्रा का कहना है कि कोनिया के लोग पेयजल में मिले मीठे जहर को पीने को मजबूर हैं। बताया कि हैंडपंपों से निकलने वाला पानी थोड़ी ही देर में रंग बदल कर पीला और दुर्गंधयुक्त हो जाता है। समूह पेयजल योजना दो साल से बंद है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। डीघ के माताचरन तिवारी नंघू ने बताया कि एक दशक पूर्व हैंडपंपों के पानी की जांच में आर्सेनिक और आयरन की पुष्टि हुई थी। हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। सीतामढ़ी के दुबई पांडेय कहते हैं कि धार्मिक स्थली में स्वच्छ पेयजल का कोई साधन नहीं है। गर्मी के दिनों में तो हालात काफी बदतर हो जाते हैं। डीघ के अजय सिंह चौहान, कलातुलसी के छोटेलाल शुक्ल, छेछुआ के अमर बहादुर सिंह, भुर्रा के अवधराज सिंह, नारेेपार के बसंतलाल गौड़ ने प्रशासन से पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed