{"_id":"5aa1a4cf4f1c1bbe758b4703","slug":"11520542927-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू के भाव चढ़े, नवरात्र पर और होगा महंगा 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू के भाव चढ़े, नवरात्र पर और होगा महंगा 0
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आलू के भाव में अचानक उछाल आ गया है। एक सप्ताह पहले पहड़िया मंडी में छह से सात रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा आलू अब 11-12 रुपये प्रति किलो मंडी से निकल रहा है। फुटकर मार्केट में आते-आते यही आलू 15 से 16 रुपये किलो में बेचा जा रहा है। मंडी जानकारों की मानें तो आवक की जो स्थिति है उसके हिसाब से नवरात्र तक आलू के दाम 20 रुपये तक पहुंच सकते हैं। होली के पूर्व इसकी कीमत दस रुपये प्रति किलो थी।
आम आदमी को कम से कम आलू उचित दाम में मिलता रहा है। इस बार प्याज की जगह आलू रुलाने की तैयारी में हैं। पिछले पांच दिनों में छह से सात रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे आलू का दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। आढ़तियों की मानें तो पिछले साल किसानों का आलू स्टोर न हो पाने की वजह से काफी नुकसान हुआ था। इसका असर इस बार के उत्पादन पर दिख रहा है। इस बार उत्पादन में कमी दर्ज की गई है। इसकी वजह से जहां पश्चिम बंगाल में आलू आठ सौ से नौ सौ रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिक रहा है तो वहीं आगरा और फर्रूखाबाद में कीमत एक हजार तक पहुंच चुकी हैं। पहड़िया मंडी तक पहुंचते-पहुंचते थोक मूल्य प्रति कुंतल 1100-1200 रुपये पहुंच जा रहा है। आढ़ती नेता डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा ने बताया कि देशावर का बाजार बहुत टाइट है। यही हाल रहा तो नवरात्र तक फुटकर 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आलू बिकेंगे। बता दें कि प्रतिदिन 10-12 ट्रक आलू वाराणसी आता है। एक ट्रक की वाहन की क्षमता 20 से 22 टन होती है।