{"_id":"5a722e0b4f1c1b8d268b793a","slug":"11517432331-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम की टंकी से आरपी घाट पर गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम की टंकी से आरपी घाट पर गिरा युवक, मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजेंद्र प्रसाद घाट स्थित जल निगम की सीवेज पंपिंग स्टेशन की टंकी से बुधवार को एक युवक गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मल्लाहों की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त चौक क्षेत्र के दवा व्यापारी विवेक सेठ (34) के तौर पर हुई है। परिवारीजनोें को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवेक ने आत्महत्या की या दुर्घटनावश नीचे गिरा फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
राजेंद्र प्रसाद घाट पर बुधवार की सुबह आठ बजे के लगभग आमजन गंगा स्नान और पूजापाठ में व्यस्त थे। इसी दौरान जल निगम की टंकी से तकरीबन सौ फीट से ज्यादा की ऊंचाई से एक युवक सीधे घाट पर जा गिरा। युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी और उसका हाथ-पैर टूट गया था। घाट पर मौजूद मल्लाह विनोद निषाद ने अपने सहयोगियों की मदद से युवक को मारवाड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घाट पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही कि युवक मोबाइल से बात कर रहा था। संभवत: इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे जा गिरा।