फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कांशीराम आवास के लिए आवेदन करने वालों में 1300 फर्जी

कांशीराम आवास के लिए आवेदन करने वालों में 1300 फर्जी

Tue, 23 Jan 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम आवास के लिए आवेदन करने वालों में 1300 फर्जी
वाराणसी। कांशीराम आवासीय योजना शिवपुर में आवास के लिए आवेदन करने वाले 1810 लोगों में से करीब 1300 फर्जी पाए गए हैं। इन लोगों ने तथ्यों को छिपाकर आवेदन किया था। जांच में 510 लोगों के आवेदन सही पाए गए। नियमों के तहत कांशीराम आवास के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास अपना मकान और जमीन न हो। साथ ही वह गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हों। मजिस्ट्रेट की ओर से कराई गई जांच में अपात्रों को सूची से बाहर कर दिया गया है। 434 फ्लैट की आवंटन प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर इस बार लाटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिवपुर स्थित कांशीराम आवास से पिछले दो महीनों में अवैध रूप से रह रहे लोगों से फ्लैट खाली कराए गए थे। प्रशासन को 434 फ्लैटों की आवंटन प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करनी है। इसके लिए पात्रों से आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 1810 लोगों ने आवेदन किए थे। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा और एसीएम तृतीय मनोज कुमार सागर को जांच जिम्मेदारी दी थी। जांच तकरीबन 1300 लोगों के आवेदन फर्जी पाए गए। इसमें से ज्यादातर लोगों के पास अपना घर था। कुछ लोगों ने अपना मूल पता छिपाकर आवेदन किया था। सारनाथ के बृजकिशोर, शिवपुर की महिमा, रेखा और बड़ालालपुर के अजय, रुपेश, शिवबदन ने घर रहते हुए आवेदन किए थे। अब 434 आवास के लिए 510 लोगों की दावेदारी है। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि विधवा और विकलांग लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास दिया जाएगा। इसके बाद अगर आवास खाली रहे तो अन्य लोगों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed