{"_id":"5a64f1eb4f1c1b8f268b5a8a","slug":"11516564971-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर जारी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर जारी, युवक की मौत
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/कौलापुर। कालीन नगरी में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। धूप निकलने के बाद भी ठंड गलन से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को ठंड लगने से कौलापुर क्षेत्र में एक युवक की जान चली गई। इसके साथ ही जिले में ठंड लगने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच गया है।
डेढ़ दर्जन से अधिक जानें लेने के बाद भी भदोही जिले में ठंड का प्रकोप थम नहीं रहा है। सुबह-शाम घने कोहरे और शीतलहरी के चलते गलन पीछा नहीं छोड़ रही है। इससे सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। दिन में धूप निकलने के चलते लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह-शाम की गलन से निपटने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कौलापुर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के सुजातपुर गांव की दलित बस्ती में आसाराम गौतम (38) की शनिवार को ठंड लगने से मौत हो गई। उसने शुक्रवार की देर रात घरवालों से ठंड लगने की बात कही। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर वाले जब तक उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाते, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि आसाराम ट्रॉली खींचकर किसी तरह अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ठंड के चलते सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखी गई, लेकिन न्यूनतम तापमान आठ डिग्री ही रहा। पिछले लगभग एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री के आसपास रह रहा है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।