फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब कैमरे की निगरानी में चलेंगी ट्रेनें

अब कैमरे की निगरानी में चलेंगी ट्रेनें

Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
अब कैमरे की निगरानी में चलेंगी ट्रेनें
वाराणसी। कैमरा और माइक वाले रेल इंजन जल्द ही ट्रैक पर होंगे। लोको कैब वीडियो एंड वाइस रिकॉर्डिंग सिस्टम से लैस रेल इंजन बनाने के लिए डीरेका ने कदम बढ़ाए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां 12 ऐसे इंजन तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें वीडियो और वाइस रिकॉर्डिंग के जरिए निगरानी को और पुख्ता बनाया जाएगा। इसके जरिए रेल दुर्घटना के कारणों को समझने और पायलट की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डिजाइन और टेंडर प्रकिया को हरी झंडी मिलने के बाद रेल इंजनों में लगाने के लिए कैमरे और माइक की खेप डीरेका में पहुंचनी शुरू हो गई है। ट्रेन परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए एक रेल इंजन में छह अत्याधुनिक वीडियो कैमरे लगेंगे जो रात हो या दिन फोटो-वीडियो बनाने में सक्षम होंगे। पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में ऐसे 13 डीजल रेल इंजन बनाए जाएंगे। प्रत्येक पर लगभग 3.2 लाख रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी। इससे कोहरे में ट्रेनों के परिचालन में भी मदद मिलेगी। रेलवे की तैयारी भविष्य में लोको कैब वीडियो एंड वाइस रिकॉर्डिंग सिस्टम को सर्वर के जरिए लोको कंट्रोल कंप्यूटर से जोड़ने की है। उसके बाद इनकी ऑनलाइन निगरानी शुरू हो जाएगी। उपमहाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा ने बताया कि डिजाइन को हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इस पायलट प्रोजेक्ट को मूर्तरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed