फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अटल के जन्म दिन पर दीपदान-यज्ञ, दीर्घायु कामना

अटल के जन्म दिन पर दीपदान-यज्ञ, दीर्घायु कामना

Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
अटल के जन्म दिन पर दीपदान-यज्ञ, दीर्घायु कामना
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर काशी में भाजपा दफ्तरों में बधाई बजी। जिले के 15 मंडलों में जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। बाजे गाजे के साथ जश्न के माहौल में अटल जी की जयंती मनाई गई। गंगा तट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीपदान कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा महानगर इकाई की ओर से जन्मदिन पर जश्न मनाया गया। ग्वालियर राज घराने की ओर से स्थापित काशी के गंगा महल घाट पर 108 दीपकों को प्रज्जवलित कर मिठाई बांटी गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने देश को परमाणु ऊर्जा संपन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि स्वामी महेश गिरि,अरुण सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी, राजू दवे, कैलाश यादव, भरत तिवारी, प्रभात शर्मा, उमंग अग्रवाल, कल्लू माझी, अशोक माझी उपस्थित रहे। अध्यक्षता आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने की। संचालन पंकज दवे ने किया। उधर, अटल की के 93वें जन्म दिन पर दशाश्वमेध के चितरंजन पार्क में पार्षद नरसिंह दास के नेतृत्व में 51 किलो मिठाई बांटी गई। महामना और अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मेयर मृदुला जायसवाल ने कहा कि वह अटल व मालवीय जी के आदर्शों पर चल कर जनता की सेवा करेंगी। इस मौके पर सुरेश तुलस्यान, आलोक मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, पूर्व पार्षद उषा तिवारी, मुन्ना रस्तोगी, दिलीप तुलस्यानी, प्रेम शंकर सिंह, रमेश तिवारी, चंद्र नाथ मुखर्जी, विजय द्विवेदी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। उधर चौबेपुर में अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में उनकी लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। संयोजन युवा भाजपा नेता पवन कुमार चौबे ने किया था। भाजपा के 15 मंडलों के 1682 बूथों पर अटल जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। राजा तालाब मंडल के भीमचंडी गांव में अटल जी के जन्मदिन पर बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। राजेश राजभर, ज्ञानेश जोशी, प्रह्लाद गुप्ता उपस्थित थे।सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रूपापुर बाजार में अजय सिंह मुन्ना, दीपक गोंड, प्रेम पाठक, दिलीप सिंह दीपू, विक्रम पटेल, दीपक सिंह, सुनील बिंद ऋषि सिंह, प्रमोद गोंड, कैलाश तिवारी, अनुज तिवारी, संजय सोनकर, अभिषेक दुबे की मौजूदगी में अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की गई। चोलापुर, अजगरा में भी जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed