फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निर्माण और पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसर

निर्माण और पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसर

Mon, 04 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
निर्माण और पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसर
वाराणसी। स्टार्ट अप के युवा उद्यमियों के लिए निर्माण और पर्यटन क्षेत्र में असीमित अवसर हैं। युवा उद्यमी अपने स्टार्ट अप से इन क्षेत्रों की तस्वीर बदल सकते हैं। बीएचयू के शताब्दी भवन में आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई-स्टार्टअप एक्सपो-समिट और लघु उद्योग व्यापार मेले के आखिरी दिन रविवार को ये बातें नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कहीं। उन्होंने वाराणसी जैसे शहरों के विकास में युवा उद्यमियों की भूमिका रेखांकित की।
विज्ञापन

वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया और सचिव अनिल सिंह ने पार्कों की स्थिति सुधारने, सफाई, खाली पड़ी जमीन और धर्मशालाओं को ओल्ड एज हाउस में परिवर्तित करने का सुझाव दिया। शहर के सुनियोजित विकास के साथ ही कराए जा रहे विकास कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई। नगर आयुक्त ने इस बारे में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कहा कि दो से तीन महीने में इसके परिणाम सामने आने लगेंगे। दूसरे सत्र में उद्यमी अशोक गुप्ता, सत्य नारायण झुनझुनवाला ने अपने अनुभव के आधार पर उद्योग और व्यापार में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की और युवाओं को प्रोत्साहित किया। अशोक राय और अशोक पुरी ने भी विचार रखे। मेले में लगे स्टालों में जीआई पवेलियन को बेस्ट स्टॉल का पुरस्कार मिला। यह अवार्ड ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed