फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वोटिंग में डाक्टर-इंजीनियर-प्रोफेसर पीछे, कम पढ़े-लिखे सबसे आगे

वोटिंग में डाक्टर-इंजीनियर-प्रोफेसर पीछे, कम पढ़े-लिखे सबसे आगे

Mon, 27 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
वोटिंग में डाक्टर-इंजीनियर-प्रोफेसर पीछे, कम पढ़े-लिखे सबसे आगे
वाराणसी। गली-गली, घर-घर उम्मीदवारों के संपर्क, जन सुविधाओं को लेकर राजनीतिक दलों के लुभावने वादों और चुनाव आयोग के जागरूकता अभियानों के बावजूद पढ़े-लिखे लोगों की निकाय चुनाव में उत्साहजनक भागीदारी नहीं दिखी। साक्षरता के लिहाज से निगम, पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में हुए मतदान की तुलना करें, तो पढ़े-लिखों की अच्छी खासी तादाद वाले इलाके वोटिंग में फिसड्डी रहे। महामना की कर्मस्थली शिक्षा के मंदिर बीएचयू के बूथों पर वोटिंग का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उच्च साक्षरता दर वाले वाराणसी नगर निगम में पिछले निकाय चुनाव के मुकाबले मत प्रतिशत में इजाफा तो हुआ लेकिन 55 फीसदी मतदाता घरों से नहीं निकले। जबकि महज 55 फीसदी साक्षरता दर वाले गंगापुर नगर पंचायत में वोटों की जमकर बारिश हुई। सर्वाधिक साक्षरता दर वाली रामनगर पालिका में भी 45 फीसदी से अधिक मतदाता बूथों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

77 फीसदी साक्षरता दर वाले वाराणसी नगर निगम में रविवार को सिर्फ 43.90 फीसदी वोट पड़े। यहां चुनाव आयोग की मतदान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने के लिए गली-चौराहों, घाटों पर कराए गए नुक्कड़ नाटकों, गीत-गवनई कराने के अलावा अन्य कवायदों का असर नहीं दिखा। रामनगर पालिका की साक्षरता दर 79.9 फीसदी है। बावजूद इसके यहां सिर्फ 54.73 फीसदी ही वोटर घरों से निकल सके। जबकि इसके विपरीत महज 55.1 फीसदी सारक्षरता दर वाली गंगापुर नगर पंचायत में बूथों पर वोटों की जमकर बरसात हुई। इस नगर पंचायत में 78.56 फीसदी वोट पड़े हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि कम पढ़े-लिखे लोग मताधिकार के प्रयोग के प्रति अधिक जागरूक दिखे।
विज्ञापन

इसकी सबसे दिलचस्प बानगी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दिखी। यहां मतदान की रफ्तार बेहद सुस्त रही। चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बाद भी शिक्षा के मंदिर से मतदाता नहीं निकले। बीएचयू के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी सुबह से दोपहर तक मतदाताओं का इंतजार ही करते रहे। बीएचयू के प्रोफेसर, डॉक्टर और कर्मचारी मत देने के लिए बहुत कम संख्या में निकले। बीएचयू के लिए बनाए गए मतदान केंद्र लाला लाजपत राय पाठशाला सुंदर बगिया में वार्ड संख्या- 29 के बूथ संख्या 350 में 512 मतों में से 84,चतुर्थ श्रेणी के लिए बनाए गए बूथ संख्या -349 पर 1280 मतों में से 236 ही मत पड़े। बूथ संख्या -143 में 975 मतों में से 329 मत, बूथ संख्या 349- में 1280 वोट में से 173 मत और बूथ संख्या 377 -में 781 में से 282 वोट पड़े। यहीं पर वार्ड नं -29 नरिया के लिए बनाए गए बूथ संख्या- 377 पर 781 मत में से 319 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed