फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अरब की हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का

अरब की हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का

Thu, 23 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
अरब की हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का
वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिम की हवाओं ने मौसम का रुख पूरी तरह से बदल दिया है। इसी में अरब देश से आ रही ठंड हवाएं चलने से मौसम तल्ख हो गया है। पूर्वांचल में शुक्रवार तक शीतलहर की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय का कहना है कि इसी तरह तापमान कमी हुई तो दो दिन में पूरी तरह से पूर्वांचल ठंडक की चपेट में होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रो एसएन पांडेय ने बताया कि अरब देश, पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके चलते अरब से आने वाली हवाएं और ठंड हो गई हैं। इसका असर पूर्वांचल में तेजी से बढ़ा है। बुधवार को दिन में भी ठंड का असर रहा। वहीं शाम को गलन बढ़ गई। जमीन की सतह से उत्तर-पश्चिम हवाएं 900 मीटर ऊपर की ऊंचाई से चल रही हैं। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed