{"_id":"59fe28984f1c1bd9798ba313","slug":"11509828760-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका मैत्री को मिली मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका मैत्री को मिली मजबूती
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान सरकार में भारत-अमेरिका के मैत्रीपूर्ण संबंध और घनिष्ठ हुए हैं। दोनों देशों के बीच पारस्परिक पूंजी निवेश बढ़ा है। वाराणसी में इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित भारत अमेरिका की वाणिज्यिक साझेदारी विषयक कार्यक्रम में आई भारत में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत मैरीके एल कार्लसन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रो में अमेरिका भारत के रणनीतिक और वाणिज्यिक संबंधो में घनिष्ठता लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत ने कहा कि भारत व अमेरिका के बीच वाणिज्यिक सामाजिक, सांस्कृतिक तथा शिक्षा के क्षेत्र में संबंध और भी घनिष्ठ होंने जा रहे है। भविष्य में कृषि, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक शोध, कौशल विकास तथा अन्य क्षेत्रों में परस्पर तकनीक का आदान-प्रदान तथा सहयोग बढ़ेगा। उन्होंने इस दौरान उद्यमियों और निर्यातकों से बात की और उनकी विभिन्न समस्याएं जानी। इस दौरान चैंबर से जुड़े लोगों ने एक पत्रक कार्यवाहक राजदूत को सौंपा। उद्योग से जुड़े उत्पादन को बढ़ाने के लिए अमेरिका के सेवानिवृत्त एक्सपर्ट की मदद मांगी गई जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर सकें। इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में अरुण कुमार अग्रवाल, भरत अग्रवाल, आरके गोयल, सुब्रतो पाल, सूर्यमनी तिवारी, आलोक बरनवाल आदि ने अपने विचार रखे।